Header Banner

शहर में पहली बार भांगड़ा योगा लांच

BY — May 20, 2018

शहरवासियों ने की सराहना

उदयपुर। डायनेमिक योगा स्टूडियो की ओर से राजस्थान में पहली बार भांगड़ा योगा की लांच किया गया। इस अवसर पर योगा स्टूडियो के सदस्यों सहित कई अन्य शहरवासियों ने हिस्सा लिया और इसे एक नई पहल बताया।

स्टूडियो संचालक डॉ. गुनीत मोंगा भार्गव ने बताया कि सिर्फ भांगड़ा नाम सुनकर ही शरीर में एनर्जी आ जाती है। अब भांगड़ा के साथ योगा मिक्स कर अभ्यास किया गया। स्टूडियो पर आई तानिया का कहना था कि योगा के बहाने अब भांगड़ा भी सीख जाएंगे वहीं दर्शना जैन का मानना था कि नाचने के साथ योगाभ्यास भी हो जाएगा।
संचालक जैसमीत कौर ने बताया कि भांगड़ा योगा के एक घंटे के सेशन में आप 1200 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह स्टूडियो के सदस्यों के लिए भांगड़ा योगा, जुम्बा, डांस आदि के सेशन किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि स्टूडियो पर जल्द ही बच्चों के लिए योगा के विशेष कैम्प लगाए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply