Header Banner

सर्वधर्म मैत्री संघ की क्विज आयोजित

BY — August 4, 2018

उदयपुर। सर्वधर्म मैत्री संघ उदयपुर एवं रोटरी क्लब मेवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे 30 दिवसीय देशभक्ति गीत एवं गायन प्रतियोगिता के तहत आज संत तेरेसा स्कूल पुष्पगिरी में प्रतियोगिता आयोजित की गई।

संघ के अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में यूनिवर्सल स्कूल फतहपुरा की यशोदा भाटी एवं भाविका चैहान प्रथम,सेंट एन्थोनी सी.सै.स्कूल के जयदेवसिंह देवड़ा,राजन समर व द यूनिवर्सल स्कूल समोर बाग के नन्दिनी सिसाोदिया एवं सलोनी सेठ द्वितीय तथा सेंटपाॅल स्कूल की कृष्णा अग्रवाल व पंलक जैन तथा सेंट मेरी स्कूल की हिमाक्षी दीवान व यश्विनी शक्तावत तृतीय रहे।
रोटरी क्लब मेवाड़ के अध्यक्ष प्रेम मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम क निर्णायक प्रीति शाह एवं नफीसा नाथ थे। मुख्य अतिथि प्रभा मेहता, थे जबकि अध्यक्षता लीना शर्मा ने की। विशिष्ठ अतिथि सोनल पगारिया रोटरी सचिव मुकेश गुरानी, मैत्री सदर के निदेशक फादर नारेबर्ट हेरमन, अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया,महिला अध्यक्ष प्रमिला फर्नाडिज तथा ब्रदरराज सुसाई मौजूद थे। विजेता बच्चों को पुरूस्कृत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply