Header Banner

जीप कम्पास की प्रथम वर्षगांठ मनाई

BY — August 22, 2018

उदयपुर। निधि कमल जीप शोरूम पर आज देश में जीप कम्पास की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर केक काटकर इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया।

शोरूम के महाप्रबन्धक हेमेन्द्रसिंह पंवार ने बताया कि इस मौके पर उदयपुर शोरूम से पथम जीप से लेकर अभी तक जीप खरीदने वाले सभी ग्राहकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
निधिकमल प्रा. लि. के निदेशक अमिताभ जैन ने बताया कि दुनिया के अन्य देशों की भंाति जीप कम्पनी का कम्पास माॅडल देश की जनता को काफी पसन्द किया जा रहा है। गाड़ी में 50 से अधिक सेफ्टी फीचर्स, 30 से अधिक प्रीमियम फीचर्स एवं 20 से अधिक पायनियरिंग टेक्नोलोजी से परिपूर्ण यह गाड़ी दूसरों से दूसरी से अपने को अलग बनाती है। इस एसयूवी को वर्ष 2017 में सर्वाधिक 26 अवार्ड से नवाजा गया और यहीं कारण है यह शहरवासियों का दिल जीत रही है। जीप कम्पास 15.35 लाख की शुरूआती कीमत से उपलब्ध है। उदयपुर में जीप रेगंलर कार भी प्रदर्शन के लिये रखी गई जिसे काफी पसन्द किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply