Header Banner

यशवन्त मिस्टर एवं ब्रजराज राठौड़ मिसेज सावन

BY — September 1, 2018

नौ रोटरी क्लबों ने मनाया संयुक्त सावन उत्सव

उदयपुर। शहर में पहली बार शहर के 9 रोटरी क्लबों ने एक साथ ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में रोटरी एकता सावन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता के अलावा मिस्टर एवं मिसेज सावन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम आयोजक श्रद्धा गट्टानी, तारिका भानूप्रतापसिंह एवं मकेश गुरानी ने बताया कि रोटरी एकता सावन उत्सव में संास्कृतिक संध्या, गेम्स, सावन झूला,फोटो बूथ, फैशन परेड,सोलो एंव ग्रुप डांस व सोंग,शोरो-शायरी का आयोजन किया गया। जिसमें हर क्लब के सदस्यों ने बड़़चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम में लगाये गये सावन झूला में महिला ने झूलते हुए बचपन को याद किया। मिस्टर सावन प्रतियोगिता में यशवन्त झा,मिसेज सावन श्रीमती ब्रजराज राठौड़ चुनी गयी। इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल डाॅ. यशवन्तसिंह कोठारी,निर्मल सिंघवी,सहायक प्रान्तपाल श्रद्धा गट्टानी, रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष ओ.पी.सहलोत सचिव राकेश माहेश्वरी,रोटरी क्लब मींरा की अध्यक्ष प्रीति सोगानी, सचिव ब्रजराज राठौड़,रोटरी क्लब मेवाड के अध्यक्ष प्रेम मेनारिया,सचिव मुकेश गुरानी,रोटरी क्लब पन्ना की अध्यक्ष तारिका भानूप्रतापसिंह, सचिव कमल गौड,रोटरी क्लब एलीट के अध्यक्ष रमेश मोदी, सचिव अनिता जैन,रोटरी क्लब राॅयल के अध्यक्ष वैभवसिंह राठौड़,सचिव मुकेश शर्मा, रोटरी क्लब उदय के अध्यक्ष प्रो. महीप भटनागर,सचिव विशाल गुप्ता, तथा रोटरी क्लब वसुधा की अध्यक्षा शकुन्तला पोरवाल, सचिव सुरभि धींग सहित इन क्लबों के 200 से अधिक सदस्य मौजूद थे। संचालन तारिका भानूप्रतापसिंह व योगेश पगारिया ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply