Header Banner

ट्रुली इंडिया व पेसिफिक मेडिकल्स जीते मैच

BY — September 4, 2018

पेसिफिक प्रिमियर लीग

उदयपुर। यहाँ करणपुर के पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर चल रही पेसिफिक प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए दो मैचों में ट्रुली इंडिया ने वाइट गोल्ड को 1 विकेट से व पेसिफिक मेडिकल्स ने जेनिया होटल्स को 9 विकेट से हराया।

पहले मैच में वाइट गोल्ड ने पहले ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 123 रन बनाए। आदित्य सिंह राठौड़ ने 39 व ऋषभ जैन ने 30 रन बनाए। मनीष सुथार ने 4 विकेट लिए । जवाब में ट्रुली इंडिया ने आवश्यक रन 9 विकेट खोकर बना लिए। उसकी तरफ से केतन शर्मा ने 42 रन बनाये। राहुल सुथार ने 4 व कार्तिक कपूर ने 2 विकेट लिए। मनीष सुथार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दुसरे मैच में मर्वलस जेनिया होटल्स ने ने पहले बल्लेबाजी करते हुये मात्र 81 रन बनाये।दिक्षान्त वैरागी ने 17 रन बनाए। अमन अग्रवाल, करण सिंह राणावत व महेंद्र कलाल ने 2-2 विकेट लिए । जवाब में पेसिफिक की टीम ने आवश्यक रन 1 विकेट खोकर बना लिए । उसकी तरफ से करण सिंह ने नाबाद 40 व अर्पित पालीवाल ने 25 रन बनाए । करण सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार डॉ. गजेन्द्र पुरोहित व क्रिकेट कोच मनोज चौधरी ने प्रदान किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply