Header Banner

रोटरी पन्ना ने 15 का किया व्यावसायिक सेवा सम्मान

BY — November 2, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना द्वारा सौ फीट रोड़ स्थित अंगीरा रेस्टोरेंट में रोटरी व्यावसायिक सेवा सम्मान आयोजित किया गया। इसके तहत निचले स्तर पर अपनी सेवायें देने वाले 15 जनों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रोटरी के पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी थे। क्लब अध्यक्ष तारिका भानूप्रतापसिंह ने बताया कि इस अवसर पर ड्राईवर, चपरासी, आया, कुक के रूप में अपनी सेवायें देने वाले 15 लोगों को सम्मानित किया गया।
समारोह में निर्मल सिंघवी ने क्लब में शामिल हुए नये सदस्यों को रोटरी पिन लगाकर समानित किया एवं उन सभी रोटरी का प्रशिक्षण किया। समारोह की विशिष्ठ अतिथि सहायक प्रान्तपाल श्रद्धा गट्टानी एवं मधु सरीन थी। इस अवसर पर सचिव कमल गौड़, भानूप्रतापसिंह धायभाई, भावना माहेश्वरी, उमेश मनवानी, सुरेन्द्र औदिच्य, निहार बापना, दीपक माहेश्वरी आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply