Header Banner

गुलाबबाग स्वास्थ्य शिविर में 278 रोगियों की हुई जांच

BY — November 25, 2018

उदयपुर। लायन्स क्लब लेकसिटी की ओर से जे.के.फोर्टिस हाॅस्पिटल के सहयोग से आज रविवार को गुलाबबाग में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मधुमेह के 6 नये रोगी चयनित हुए थे।

क्लब अध्यक्ष प्रमोद चैधरी एवं सचिव के.वी.रमेश ने बताया कि शिविर में 278 लोगों की ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर का चैकअप एवं वैट, हाईट की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर में डॉ कमला कंवरानी, डॉ.जय चोरड़िया, डॉ.बी.एल.दलाल ने उन लोगों को सलाह दी जिनकी बीमारी के परिणाम सामान्य नहीं थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष लायन प्रमोद चैधरी, सचिव लायन के.वी. रमेश, लायन डॉ.कमला कंवरानी, लायन डॉ बी एल दलाल, लियोनाद लायन आभा दलाल, लायन राजीव मेहता, लायन प्रवीण अंाचलिया, लायन ए के जैन, लायन राहुल जैन, लायन वर्द्धमान मेहता, लायन मनप्रीत सिंह, लायन दीपक वाही, लायन निरुपमा पुनमियंा, लायन के एल पुनमिया सहित अनेक सदस्यों ने शिविर में सहयोग किया। इस अवसर पर फोर्टिस हाॅस्पिटल के चिकित्सकों की पूरी टीम मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply