Header Banner

लायंस कप क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

BY — December 17, 2018

उदयपुर। लायंस क्लब्स अंतरराष्ट्रीय प्रांत 3233 ई-2 की ओर से 19 से 23 दिसम्बर तक फील्ड क्लब मैदान पर लायंस कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

प्रवक्ता सीए लायन नरेश माहेश्वरी ने बताया कि टुर्नामन्ट में प्रांत की अजमेर,जोधपुर, पाली,आबू ,कोटा,भीलवाड़ा,जैसलमेर व उदयपुर की कुल 10 टीम के 160 खिलाड़ी मैच खेलेंगे,जिसमें दो टीमें महिलाओं की भी होगी। सभी टीमों को अलग अलग नाम दिए गए हैं एवं सभी खिलाड़ी विभिन्न रंग की ड्रेस में खेलेंगे। सभी मैच आईपीएल के तर्ज पर होंगे। मीडिया प्रभारी लायन भगवती लाल लाल चैधरी ने बताया कि कार्यकम का विधिवत शुभारंभ दिनांक 20 दिसंबर को प्रातः फील्ड क्लब के मैदान में प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन डीएस चैधरी के द्वारा किया जायेगा। 23 दिसंबर को विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरुस्कार दिए जाएंगे,साथ ही सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र पत्र वितरित किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply