Header Banner

पेसिफिक विश्वविद्यालय में स्वाइन फ्लू बचाव हेतु काढ़ा वितरण

BY — February 10, 2019

पेसिफिक कॉलेज ऑफ़ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज व आयुर्वेदिक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पेसिफिक विश्वविधालय में स्वाइन फ्लू के बचाव हेतु काढ़ा वितरण किया गया।

उदयपुर संभाग में निरंतर बढ़ रहे स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या को देखते हूए पेसिफिक महाविद्यालय ने यह आयोजन किया। पेसिफिक महाविद्यालय के निदेशक डॉ. गजेन्द्र पुरोहित ने काढ़े की महत्तवता को बताते हूए सभी को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वाइन फ्लू के कारणों व बचाव पर भी जानकारी दी तथा यह कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, आयोजन के प्रारंभ में प्रो. के. के. दवे एकेडमिक इंचार्ज (पेसिफिक विश्वविधालय) ने बताया कि काफी विद्यार्थी ऐसी दवाई नहीं ले पाते हैं, अतः विश्वविद्यालय प्रांगण में ही उनके लिए इस आयोजन कि पहल कि गई हैं तथा इस आयुर्वेदिक दवाई से स्वाइन फ्लू के साथ – साथ कई मौसमी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। जीव – विज्ञान के विद्यार्थियों पोस्टर प्रस्तुतीकरण करके स्वाइन फ्लू से सभी को अवगत कराया गया इसमें लगभग 500 विधार्थीयो, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों आदि ने भाग लिया। आयोजन के अंत में पेसिफिक विश्वविधालय के रजिस्ट्रार शरद कोठारी ने मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए तथा सभी सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। काढ़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन पेसिफिक विज्ञान संकाय के लाइफ साइंसेज स्टडी सर्किल के संयोजक डॉ. राखी मेहता व डॉ. ईशा शर्मा के निर्देशन में किया गया। विद्यार्थियों का योगदान भी सराहनीय रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply