Header Banner

आईसीएआई उदयपुर ब्रान्च में वूमन मेम्बर एम्पावरमेन्ट ग्रुप का गठन

BY — March 10, 2019

उदयपुर। आईसीएआई उदयपुर ब्रान्च ने आज हिरणमगरी सेक्टर 14 स्थित आईसीएआई भवन में ब्रान्च चेयरमेन सीए मनीष नलवाया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वमून एम्पावरमेन्ट ग्रुप गठित किया गया।

शाखा सचिव मिनाक्षी भेरवानी ने बताया कि इस ग्रुप मे एज्यूकेशनल डेस्क के लिये हनीन हैनरी, प्रीति नाहर, भूमिका खतुरिया, एक्टीवीटी डेस्क के लिये प्रेरणा कोगटा, दामिनी माहेश्वरी, प्राची मेहता, शिल्पा सिंघल, पेपर प्रजेन्टेशन डेस्क के लिये प्रतिभा जैन, दिशा अग्रवाल, अरूण गेलड़ा, जाॅब डेस्क के लिये रजनी गहलोत, शैली सिंघवी, पायल राणावत, इन्टरप्रीनूरियल डेस्क के लिये मीनू चपलेात, प्रियंका जैन, श्रेया जैन को शामिल किया गया है। बैठक के अंत में उदयपुर शाखा की सचिव सीए मिनाक्षी भैरवानी ने सभी सीए वूमेन सदस्य का आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply