Header Banner

1 जून से होगी 100 टैंकरों से निःशुल्क जलापूर्ति

BY — May 16, 2019

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर के प्रोत्साहन से शहर के निकटवर्ती गांवो में चलायी जा रही निःशुल्क जलापूर्ति योजना के तहत मांग में वृद्धि को देखते हुए टैंकरो की संख्या प्रतिदिन 76 टेंकरो से जलापूर्ति की जा रही है। आगामी सप्ताह 76 से बढ़ाकर 85 और आगामी 1 जून से यह संख्या 100 कर दी जायेगी।

योजना के चेयरमेन बी.एच.बापना ने बताया कि 23 अप्रेल से शहर के दानदाताओं के सहयोग से शुरू की गई इस योजना का लाभ जनता को बराबर मिल रहा है।
येाजना केप्रचार-प्रसार संयोजक डाॅ. एन.के.धींग ने बताया कि योजना के सहयोगी महेन्द्र टाया के निर्देशन में चलायी जा रही इस योजना में प्रतिदिन राणावतों का गुड़ा,जोधा का तालाब, कालोड़ा, वाटी, लखावली-भीलवाड़ा,चोकडीया- नोरा, भुताला, टेर का भीलवाड़ा, पाचवतों की भागल,हीरावतो की भागल, वास भलों का गुड़ा, परायों की भागल, जिनडोली, रामा, ढीकली,वाडा, पालडी, बरोडीया, डंागियों की हुँदर,कविता,धार, बड़नगा, भैंसड़ाकला, भैंसड़ा खुर्द बेडवास, रकमपुरा,भलों का गुढ़ा,करगेट,भुताला,टेर का भीलवाड़ा,हीरावतांे की नांगल,भुताला वास,पात्राओं की भागल,चोकड़िया, लखावली,राणावतों का गुड़ा, जोधावतों का तालाब,वाटी मुख्य गांव,फेरनियों का गुड़ा,ढीकली सहित अनेक गांवों में प्रतिदिन 76 टेंकरों से पानी सप्लाई की जा रही है।
धींग ने बताया कि कठार व लोसिंग क्षेत्र से भी पानी के टेंकर की मांग आ रही है जिसे अगले सप्ताह पूरा कर दिया जायेगा। इस प्रोजेक्ट की जिला कलेक्टर व जिला प्रशासन ने सराहना की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply