Header Banner

एचआरएच को श्रेष्ठ हेरिटेज कैटेगरी अवार्ड

BY — April 9, 2012

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2012 समारोह शिमला में संपन्न

हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल से पुरस्कार ग्रहण करते एचआरएच के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़।

उदयपुर। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा शिमला में गत 6 अप्रेल से आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल ट्यूरिज्म कन्कलेव एवं ट्रेवल अवार्ड के तहत एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर को उनकी कार्यप्रणाली एवं विरासत संरक्षण के साथ सर्वश्रेष्ठ मेहमान नवाजी के लिए श्रेष्ठ हेरिटेज कैटेगरी अवार्ड से नवाजा गया।

समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने यह सम्मान एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को प्रदान किया।
कन्कलेव के चेयरमेन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय गुप्ता के अनुसार तीन दिवसीय कन्कलेव में केन्द्रीय पर्यटन विभाग के सचिव आर.एच. ख्वाजा सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटनों, सचिवों एवं पर्यटन व्यवसायी संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह के अंतिम दिवस मॉरीशस, चाइना, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर तथा शिलॉंग के पर्यटन प्रतिनिधियों ने पर्यटन उन्नयन पर चर्चा की।
केप्शन
हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल से पुरस्कार ग्रहण करते एचआरएच के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply