Header Banner

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में मनाया खेल दिवस

BY — August 29, 2019

उदयपुर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में खेल दिवस का आयोजन किया गया इसमें मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. ललित रेगर मुख्य अतिथि थे।

महाविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मेजर ध्यानचंद का हॉकी के साथ ही भारत को खेलों में पहचान दिलाने में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है। वह हॉकी के जादूगर थे। उन्होंने भारत को लगातार तीन ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल दिला भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। इस अवसर पर तैराकी कोच रणवीर सिंह जोलावास ने मेडिकल कालेज के छात्र छात्राओं को सूक्ष्म व्यायाम, योग, प्राणायाम क्रियाएं सिखाई और उनके बारे में विशेष जानकारी दी एवं साथ ही के तैराकी के विभिन्न कौशल के बारे समझाया और आरएनटी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं की महाविद्यालय के तरणताल पर तैराकी प्रतियोगिता कराई जिसमें सानिध्य सिंह प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर अर्जुन सीरवी एवं तृतीय स्थान पर आदिल खान रहे। सम्पूर्ण तैराकी प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोच दिलीप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में हुई। तैराकी के वरिष्ठ प्रशिक्षक दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि उदयपुर के कई छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर का नाम गौरवान्वित किया और अब मेडिकल के छात्र-छात्राएं भी तैराकी सीखने में रुचि लेने लगे है जिससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। संचालन रणवीर सिंह जोलावास ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply