Header Banner

विद्यापीठ गर्ल्‍स कॉलेज में अंजलि मिस फ्रेशर

BY — October 15, 2019

कन्या महाविद्यालय की फ्रेशर पार्टी
छात्राओ ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समा

उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि के संघटक कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को सभागार में आयोजित फ्रेशर पार्टी में राजस्थानी, गुजराती व देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया।

प्राचार्य डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि समूह नृत्य, एकल नृत्य, गणेश वंदना, शिव महिमा, पेरोडी सोंग, क्लासिकल डांस, थीम बेस नृत्य की प्रस्तुतियों पर छात्राए झूम उठी। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, अध्यक्ष कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, डीन प्रो0 शशि चितौडा, प्राचार्य डॉ0 अपर्णा श्रीवास्तव, प्रो0 सरोज गर्ग, सुभाष बोहरा ने मिस फ्रेशर अंजलि मेनारिया को विजयी ताज पहनाया। संचालन डॉ0 रेखा कुमावत ने किया जबकि आभार डॉ0 सीमा धाबाई ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply