Header Banner

टेनिस में हुए बालक-बालिका वर्ग के मैच

BY — January 10, 2020

उदयपुर। फिल्ड क्लब मैदान पर चल रही राजस्थान स्टेट जूनियर ओपन एवं अन्तर जिला लाॅन टेनिस टुर्नामेन्ट में आज बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न मुकाबले हुए।

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव दीपंाकर चक्रवर्ती ने बताया कि बालक में वर्ग में अन्डर 12 में दक्ष भारतीया ने संकल्प गुजराल को 6-0 से, रतन बजाज ने अपूर्व को 6-3, नील भारद्वाज ने आहान को 6-4,कृष्णा ने धनंजय को 6-0 से वत्सल ने यथार्थ को 6-0 से,रौनक ने धु्रव को 6-2 से हराया
उन्होंने बताया कि अन्डर 18 में उदयपुर के राजकुमार ने सक्षम को 6-2 से हर्षिल ने धनिष्ट को 6-1 से,कोटा के धु्रव अग्रवाल ने हिमांक को 6-0 से हरराया। अन्डर 10 में कोटा के यथार्थ ने शौर्य को 6-4 से, जयपुर के रक्षन ने क्वार्टर फाईनल में प्रवेश किया।
शौर्य ने दिव्यांग मोदी को 6-2 से,वैदिक ने ओजस को 6-2 से हराया।
बालिका वर्ग में अन्डर 14 में गाव्या ने लक्षिता को 6-1,मिहिरा ने हिमादरी को 6-1 से कराया। पाली की अभिलाक्षा ने स्मृति को 6-0 से हराया। उदयपुर की याना ने गीत को 6-4 से हराया। उदयपुर की माही ने स्वरा को 6-1 से हराया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply