Header Banner

एमडीएस के तेजस ने किया उदयपुर टॉप

BY — July 14, 2020

34 विद्यार्थियों के 95 और 88 विद्यार्थियों के 90% से अधिक अंक
स्थानीय ढीकली रोड, प्रताप नगर स्थित एमडीएस सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 वीं की सीबीएसई बोर्ड परिक्षा में जोरदार प्रदर्शन किया।

एमडीएस की अकादमिक कॉर्डिनेटर डा. निधि माहेष्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वाधिक 34 विद्यार्थियों के 95% व 88 विद्यार्थियों के 90% से अधिक अंक बने। एमडीएस के प्रिन्सिपल डा. शैलेन्द्र सोमानी ने बताया कि उदयपुर में साईंस में सर्वाधिक 98.2% अंक एमडीएस के विद्यार्थी तेजस रामकृष्णन के बने जिन्होने अपने विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन किया। इसी तरह एमडीएस में अध्ययनरत अनुष्का शर्मा ने बायोलोजी में 96.40% अंक अर्जित कर टॉप किया व सुभम सुखवाल ने कॉमर्स में सर्वाधिक 96.40 % अंक अर्जित कर टॉप किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply