Header Banner

जिंक द्वारा जावर क्षेत्र के 28 गावों में स्वास्थ्य सेवा हेतु मोबाइल वेन का शुभारंभ

BY — September 17, 2021

ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्धेश्य से हिन्दुस्तान जिंक द्वारा दीपक फाउण्डेशन के सहयोग से जावर क्षेत्र के आस पास 28 गावों के लिए स्वास्थ्य सेवा हेतु मोबाइल हेल्थ वेन की शुरूआत की है।

भालडीया पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में जयसमंद पंचायत समिति प्रधान गंगाराम, जावर माइंस के क्लस्टर आॅपरेशन हेड संदीप नराडे, जावर माइंस मजदूर संघ के महामंत्री लालू राम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जावर चिकित्सालय, डाॅ सीएस मश्रा, डाॅ प्रवीण कोटवाडी, सरपंच नेवातलाई किशन लाल मीणा, भलाडीया से धुलचंद, सिंघटवाडा सरपंच गौतम मीणा, पाटला से राजकुमार एवं जिंक अधिकारी ने मोबाइल हेल्थ वेन को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथियों ने मोबाइल हेल्थ वेन की चाबी चिकित्सा टीम को सौंपी।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये हिन्दुस्तान जिंक की मोबाइल हेल्थ वैन की पहल सरानीय है। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा इस पहल के तहत् चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ,जांच की सुविधाएं जावर माइन्स और आस पास के गावों लिये लाभदेयी होगी।
इस मोबाइल वेन में प्रशिक्षित चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा जावर के आस पास के क्षेत्र के गांव गांव जा कर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं एवं परामर्श देगें साथ ही इससे 10 से अधिक प्रकार की जांचे मौके पर ही हो सकेगी। प्राथमिक जांच के बाद गंभीर बीमारी के रोगियों को राजकीय जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु रेफर करने हेतु भी आवश्यक प्रयास किये जाएगें। परियोजना के संचालन से आसपास के गांवों में मोबाइल चिकित्सा इकाई के माध्यम से वंचित लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान की जाएगी। साथ ही साधारण रोग निदान एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण, महिला एवं किशोरियों की नियमित स्वास्थ्य जाँच, आवश्यकता अनुसार समय समय पर स्वास्थ्य शिवरों का आयोजन , बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जाँच, कुपोषण एवं अनीमिया निवारण हेतु जागरूकता शिविरों का आयोजन, ब्लडप्रेशर एवं मधुमेह की नियमित जाँच एवं निवारण हेतु जागरूकता शिविरों का आयोजन, विशेषज्ञओं द्वारा स्वास्थ्य संबधी सलाह एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर पहल के तहत् आस पास गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गयी है। इस वैन में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा गांवो और विशेषतौर आवश्यकताअनुरूप इस मेडिकल हैल्थ वैन सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को लाभान्वित किया जाएगा। कंपनी अपने उत्पादन के कार्य के साथ ही समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। उन्होनें कहा कि हिन्दुस्तान जिंक अपने परिसर के आस पास के क्षेत्रों में विशेष रूप से योजनाएं चला कर उन्हें लाभान्वित कर रहा है जिन्हें भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम के तहत् दीपक फाउण्डेशन हिन्दुस्तान जिंक के साथ इस मोबाइल वेन के जरिये स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए विशेष रूप से पहल की जाएगी। इस वेन में चिकित्सक, फार्मेसिस्ट एवं नर्स प्राथमिक स्वास्थ्य की जांच, उपचार एवं परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराएगें ।
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, विद्यालयों हेतु बुनियादी सुविधाओं का निर्माण, बालिकाओं के लिए शौचालयों का निर्माण, सहित अन्य क्षेत्रों मे भी उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply