Header Banner

उमंग एवं उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस

BY — January 27, 2023

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं दी।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़़ा संविधान है एवं हस्तलिखित है। हमारे संविधान को बनाने वालों ने हमें सही राह पर चलने के लिए मार्गदर्शन दिया है हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इसके प्रति अपनी सच्ची श्रृद्धा से पालना करते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सुरक्षा को सदैव हमेशा प्राथमिकता में लेने और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नही करने का आव्हान किया। आप सभी की कठिन मेहनत एवं कत्र्तव्यनिष्ठ से कंपनी ने नौमाही में सर्वाधिक उत्पादन किया है जो कीर्तिमान हैं और आगे भी नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे। जिंक परिवार के बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस से संबंधित क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रश्न का सही जवाब देने वाले को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान ज़िंक के कर्मचारी, अधिकारी एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय प्रतापनगर स्थित खेल मैदान पर केन्द्रीय स्तर पर मनाया गया। रजिस्ट्रार डा. हेमशंकर दाधीच ने बताया कि समारोह के अतिथि प्रमुख अतिथि ले. जनरल एनके सिंह राठौड़, प्रमुख अतिथि कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, कुलपति प्रो. एस़एस सारंगदेवोत, प्रो. जीएम मेहता ने झण्डारोहरण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस की ओर से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।
राजस्थान महिला विद्यालय संस्था, उदयपुर द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन संस्था के गिरधारीलाल शर्मा स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शक्तावत द्वारा ध्वजारोहण एवं परेड निरीक्षण किया गया। राजस्थान महिला टीचर्स ट्रेनिंग कालेज की प्राचार्या डा. प्रभा वाजपेयी द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत एवं परिचय प्रदान किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply