Header Banner

आर्यन मिस्टर एवं सोनाली मिस मल्हार

BY — January 28, 2023

वीबीआरआई में मल्हार-2023 में झूमे विद्यार्थी
उदयपुर। विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट के सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगारंग ’मल्हार-2023‘ का समापन नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रौनक शाह (मुख्य संचालक सेवा मन्दिर) एवं श्री बंशीलाल जी प्रजापत पूर्व उपप्रधान एवं पूर्व सरपंच (बेदला) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के निदेशक डाॅ. टी.पी. शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य प्रतियोगिता रंगोली, समूह नृत्य, समूह गान एवं मिस्टर एवं मिस मल्हार वी.बी.आर.आई थी।

कार्यक्रम समूह गान में आर्यन विजयवर्गीय व अंशुमन दाधिच प्रथम व अंजली पालीवाल, काजल धाकड व सहसा राजपुरोहित द्वितीय स्थान पर रहें। समूह नृत्य में खुशी सुथार, लक्षिता प्रजापत प्रथम व सीता डांगी, सहसा राजपुरोहित द्वितीय स्थान पर रहें। रंगोली प्रतियोगिता में हर्षिल जैन, सुमन कंवर प्रथम व सहसा राजपुरोहिता व कंचन कुंवर द्वितीय स्थान पर रहें।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस वी.बी.आर.आई प्रतियोंगिता थी। इस प्रतियोगिता में 24 छात्र/छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में आर्यन विजयवर्गीय मिस्टर मल्हार एवं सोनाली वैष्णव मिस मल्हार चुने गये।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. हर्षिता भटनागर एवं श्रीमती निशा राजदान ने किया। इस कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्रों को पारितोषिक वितरण मुख्य अतिथियों के हाथों सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. समीर व्यास ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply