Header Banner

होटल में अचानक बेहोश हुई महिला के लिए देवदूत बने चिकित्सक

BY — February 24, 2023

सीपीआर देकर बचाई जान
उदयपुर। मंगलवार की शाम को फतह सागर के पास स्थित होटल पन्ना विलास में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के रेजिडेन्ट डॉ.शगुन नायक ने एक 53 वर्षीय महिला नीता रावल को सीपीआर देकर जान बचा ली।

दरअसल पीएमसीएच के रेजिडेन्ट चिकित्सक डॉ.शगुन अपने बैचमेट की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए होटल पन्ना विलास पहॅुचे पार्टी चल ही रही थी कि एक परिवार के कुछ सदस्य भी खाना खाने के लिए होटल में आए जिनमें एक 53 वर्षीय महिला भी थी। परिवार जैसे ही खाने की टेबल पर बैठने लगें तो महिला अचानक से चक्कर आने के कारण गिर गई।
डॉ.शगुन ने बिना समय गवांए महिला को सभाला एवं जॉच की तो पता चला कि महिला की पल्स नहीं आ रही थी और महिला के नाक,होठ एवं जीभ से खून आ रहा था तो तुरन्त डॉ.शगुन ने महिला को सीपीआर दिया जिससे महिला की पल्स वापस आ गई लेकिन होश नहीं आया तो महिला के परिजनों से पता चला कि नीता रावल को शुगर की समस्या है और आज महिला ने दवाई तो ले ली लेकिन खाना नहीं खाया है,तो डॉ.शगुन ने दो शुगर के पाउच पानी में घोल कर महिला को दिए तो कुछ ही देर में महिला को होश आ गया। डॉ.शगुन ने बताया कि मैंने डॉक्टर होने का अपना फर्ज निभाया। नीता रावल के परिजनों ने कहा कि आज अगर डॉ.शगुन और उनकी टीम नहीं होती तो पता नहीं क्या होता। परिजनों ने चिकित्सकों को घन्यवाद दिया।
मेरे लिए देवदूत थे सभी चिकित्सक: महिला नीता रावल ने बताया कि मैं खुशकिस्मत हूँ कि होटल के अंदर मुझे डॉक्टर मिल गए। डॉ.शगुन के अलावा उनके साथ डॉ.दिव्याशू सिंह,डॉ.जयवर्द्धन सिंह,डॉ.साहिल भागत एवं डॉ.सिद्धार्थ मूत्रेजा थे और सब ने मिलकर मेरा इलाज किया। अगर ये डॉक्टर नहीं होते तो कुछ भी हो सकता था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply