उदयपुर। यूआईटी ने निलम्बित एएसपी (एसओजी) दिव्या मित्तल के स्वामित्व वाले चिकलवास स्थित नेचर हिल्स रिज़ॉर्ट पर बुलडोजर चलाया। उल्लेखनीय है कि एसओजी की एएसपी दिव्या मित्तल दवा कारोबारी से रिश्वत लेने के मामले में निलम्बित है और फिलहाल जेल में है। यूआईटी का दल गुरुवार शाम रिजॉर्ट पर पहुंचा और इमारत ध्वस्त करनी शुरू की।
यूआईटी ने ध्वस्तीकरण से पूर्व भवन मालिक को नोटिस दिया था। पहला नोटिस 23 फरवरी और दूसरा नोटिस 1 मार्च को दिया गया था। बताया गया कि न सिर्फ अतिक्रमण हटाया गया बल्कि खेती के लिए जारी जमीन को बिना भू उपयोग परिवर्तन के ही इसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। नोटिस को मुख्य द्वार पर चिपकाया गया था। 1 मार्च को अंतिम नोटिस जारी किया गया। कोई जवाब नहीं आने पर अवैध रूप से बने हिस्से को गिरा दिया गया।

















