पुलिस स्थापना दिवस पर 109 पुलिसकर्मियों को सेवा चिन्ह

BY — April 16, 2023


राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर रविवार को रेंज स्तरीय आयोजन रिजर्व पुलिस लाईन उदयपुर में किया गया। पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में परेड कमाण्डर नीतू राजपुत पुलिस उप अधीक्षक (प्रोबे) द्वारा सलामी दी गई व सरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गई व पुलिस विभाग में 09 वर्ष व 18 वर्ष की सेवा बेदाग व कर्तव्य निष्ठा से पूर्ण करने पर उदयपुर रेंज के 109 पुलिसकर्मियों को सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। जिसमें 59 पुलिसकर्मियांे को अति उत्तम सेवा चिन्ह तथा 50 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किये गये। कार्यक्रम में शहर के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी, थानाधिकारी व रेंज स्तरीय पुलिस अधिकारीगण/कार्मिकगण उपस्थित रहे। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री विकास शर्मा द्वारा पुलिसकर्मियांे को उनके अच्छे काम के लिए धन्यवाद दिया गया व आगे आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। बाद सम्मान समारोह के पुलिस प्रदर्शनी का जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रखा गया जिसमें 34 युनिट बल्ड डोनेट किया गया तथा पुलिस अधिकारीगण/कार्मिकगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त थानों की लाइटिंग से सजावट कर इसे एक उत्सव के रूप में मनाया गया।
इसी क्रम में शनिवार को पुलिस लाईन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संध्या पर पुलिसकर्मियों के 36 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply