ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर सेवा प्रकल्प लें : फत्तावत

BY — April 18, 2023

जेएसजी उमंग एलीट का शपथ ग्रहण
उदयपुर। भारतीय जैन संघटना के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत ने कहा कि उदयपुर में संचालित सभी जेएसजी ग्रुपों में पारिवारिक समन्वय इस ग्रुप में सराहनीय है। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए पारिवारिक, सामाजिक और सेवा का एक प्रकल्प जरूर लें। वे जैन सोशल ग्रुप उमंग एलीट के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि परिवार रूपी इस ग्रुप में जो आत्मीयता प्रदान की है, वो बरकरार रहे। जैन समाज में देश भर में क्रांति आई है। उदयपुर को आदर्श माना जाता है। ऐसा कोई काम करें जिससे देश भर में नाम हो।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी में धीरेंद्र मेहता अध्यक्ष, अभिषेक संचेती संस्थापक अध्यक्ष, प्रदीप सोनी निवर्तमान अध्यक्ष, शरद कारवां व रवि बारोला पूर्व अध्यक्ष, अनिल कुमार डांगी उपाध्यक्ष, दिलीप करणपुरिया सचिव, प्रवीण नवलखा सहसचिव, शिरीष शाह कोषाध्यक्ष, सदस्यों प्रवीण पगारिया, अंकुश डांगी, दिनेश चोरडिया, दिनेश मेहता, कमलेश गांधी, लोकेश जावरिया, मनीष चंडालिया, नितेश दोशी, राजेश सिंघवी, राजेश भादविया, संदीप चपलोत और संजय सेठ को मुख्य अतिथि फत्तावत ने शपथ दिलाई।
जेएसजी उमंग एलीट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र मेहता ने ग्रुप के संस्थापक सुंदरलाल दक का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने बताया कि जीवन कैसे जीया जाता है। दक के निधन के बाद आये ग्रुप के संक्रमणकाल में हौसला देने वाले साथियों का आभार जताया। उन्होंने आव्हान किया कि सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बिठाते हुए इस ग्रुप को ऐसी ऊंचाई दें कि अगले अध्यक्ष को 1 से नहीं 91 से शुरू करने में मदद मिले। ग्रुप में फिलहाल 90 सदस्य हैं।

समारोह गौरव के रूप में जेएसजी मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अनिल नाहर ने कहा कि मेहता में लीडरशिप क्वालिटी है। निरंतर प्रयास करते रहें, जैन समाज की एकता को बढ़ाते रहें। रीजन के 3 सिग्नेचर प्रोजेक्ट कैंसर हॉस्पिटल, जीवदया को लेकर 21 टावर बनाने, प्रीतिभोज में 21 आइटम तक संख्या सीमित रखने हैं। फेडरेशन की मोबाइल एप भी बनाई गई हज। जल्द ही सदस्य अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन कर पाएंगे। उन्होंने फेडरेशन की ओर से ग्रुप के सदस्यों को पिन देकर सम्मानित किया।
अध्यक्षता करते हुए जेएसजी मेवाड़ रीजन के चेयरमैन इलेक्ट अरुण मांडोत ने कहा कि अब मेवाड़ के साथ मारवाड़ रीजन भी शामिल है। बहुत गौरवान्वित महसूस होता है कि वैश्विक स्तर पर फैले हुए ऐसे ग्रुप से जुड़े हुए हैं।
अतिथियों वाइस चेयरमैन आरएल जोधावत, पीआरओ प्रीतेश जैन, तेरापंथ समाज के अध्यक्ष अर्जुन खोखावत, पूर्व अध्यक्ष रवि बारोला का मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। नए सदस्यों का स्वागत किया गया। लोरिशा चपलोत ने राजस्थानी लोकगीतों पर परात, कांच के टुकड़ों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
प्रवीण पगारिया और अनिल कुमार डाँगी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। गत कार्यकारिणी के सदस्यों का उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। आरम्भ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। णमोकार मंत्र पर ग्रुप की महिला सदस्याओं ने आकर्षक प्रार्थना प्रस्तुत की। संचालन ब्रजेन्द्र सेठ ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply