Header Banner

मिशन कोटड़ा के लिए कलक्टर मीणा को सीएम एक्सिलेन्स अवार्ड

BY — April 20, 2023

उपलब्धि का श्रेय प्रशासन की पूरी टीम को : कलक्टर
उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राज्य स्तरीय समारोह में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार (सीएम एक्सिलेन्स अवार्ड) से सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर को प्रशस्ति पत्र देकर एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।

जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा को उदयपुर कार्यकाल के दौरान विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया गया है। जिले के दूरस्थ एवं पिछड़े आदिवासी ब्लॉक कोटड़ा के अभावों को दूर करने व आमजन में जागरूकता पैदा कर सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने मिशन कोटड़ा आरंभ किया। शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, रोजगार, स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण, परिवहन, कृषि व वन उत्पादों का विपणन, सिंचाई इत्यादि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply