Header Banner

अयोघ्या प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बने राहुल अग्रवाल

BY — January 24, 2024

उदयपुर। अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेकर लौटे पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के चेयरमेन राहुल अग्रवाल एवं वाइस चेयरमेन प्रीति अग्रवाल का परिवार के सदस्य एवं करीबी रिश्तेदारों ने स्वागत करते हुए इस ऐतिहासिक पल के गवाह होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस दौरान राहुल अग्रवाल ने कहा कि राममन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के इस गौरवशाली ऐतिहासिक पल का साक्षी बनना उनके एवं उनके परिवार के लिए एक अविस्मणीय अनुभव है जो कभी भूलाए नहीं भूल सकते है। इस अवसर पर उन्होने राममन्दिर ट्रस्ट का बहुत बहुत आभार जताया और शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply