• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

हिन्दुस्तान जिंक की माइनिंग में डिजिटल सुरक्षा तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एपिरोक के साथ साझेदारी

admin by admin
August 28, 2025
in Featured
0
हिन्दुस्तान जिंक की माइनिंग में डिजिटल सुरक्षा तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एपिरोक के साथ साझेदारी
76
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

विश्व की शीर्ष शीर्ष पाँच चांदी उत्पादक में से एक, सिंदेसर खुर्द माइन में ऑपरेशनल सुरक्षा बढ़ाने के लिए इनोवेटिव कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम
उदयपुर। भारत की एकमात्र और दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत जिं़क उत्पादक कंपनी, हिन्दुस्तान जिंक ने एमओयू के माध्यम से एपिरोक के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत, एपिरोक का कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित सिंदेसर खुर्द माइन से होगी, जो दुनिया की शीर्ष पांच चांदी उत्पादक खानों में से एक है। बाद में इस पहल को हिंदुस्तान जिंक की सभी भूमिगत माइंस में बढ़ाया जाएगा। पायलट चरण में, कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम को 30 एलपीडीटी, लो प्रोफाइल डंप ट्रकों पर लागू किया जाएगा। ये ट्रक्स कुशल अयस्क प्रबंधन के लिए आवश्यक विशेष भूमिगत वाहन हैं। यह प्रणाली सतह और भूमिगत दोनों तरह की माइनिंग के लिए डिजाइन की गई है, जो एक व्यापक डिजिटल सुरक्षा समाधान प्रदान करती है। यह सिस्टम लगातार वाहनों के आसपास के वातावरण की निगरानी करता है, आस-पास के उपकरण और कर्मियों का पता लगाता है, और ऑपरेटर की जागरूकता बढ़ाने और जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने के लिए रियल-टाइम दृश्य और श्रव्य अलर्ट देता है।

यह परियोजना अत्याधुनिक डिजिटलीकरण का लाभ उठाती है, जिसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ऑपरेटर डिस्प्ले यूनिट और एक केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से जुड़े पहनने योग्य व्यक्तिगत टैग को एकीकृत किया जाता है। यह तकनीक डेटा को लगातार कैप्चर करने और विश्लेषण करने में सक्षम बनाती है, जिससे सुरक्षा ऑडिट, नियामक अनुपालन और रणनीतिक निर्णय लेने में सहायता मिलती है। उच्चतम सुरक्षा मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया, कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम मॉड्यूलर स्केलेबिलिटी और मौजूदा मशीनरी के साथ सहज एकीकरण प्रदान करता है। इसका बहु-स्तरीय सुरक्षा दृष्टिकोण टकराव के जोखिमों को सक्रिय रूप से कम करने, परिचालन दक्षता को अनुकूलित करने और कार्यबल की सुरक्षा को उच्चतम मानकों तक बनाए रखने के लिए शुरुआती चेतावनियां, ऑपरेटर सलाह और स्वायत्त हस्तक्षेप शामिल करता है।
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि जिंक, लेड और चांदी जैसी रणनीतिक धातुएं क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन और आधुनिक तकनीकों के लिए आवश्यक हैं। दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत जिंक उत्पादक के रूप में, हिन्दुस्तान जिंक उन डिजिटल नवाचारों को अपनाता है जो उत्पादकता बढ़ाते हुए सुरक्षा को बेहतर करते हैं। माइंस में एपिरोक के कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम का एकीकरण परिचालन उत्कृष्टता और तकनीकी नेतृत्व के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा। यह पहल हमारे संचालन में इंटेलिजेंट सुरक्षा समाधानों को और बढ़ाएगी, जिससे सुरक्षित, स्मार्ट और सस्टेनेबल माइनिंग सुनिश्चित होगी। एपिरोक रॉक ड्रिल्स एबी की प्रेसिडेंट एवं सीईओ हेलेना हेडब्लॉम ने कहा कि, हिन्दुस्तान जिंक के साथ हमारा सहयोग माइनिंग सुरक्षा तकनीक में एक ऐतिहासिक प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम दर्शाता है कि कैसे डिजिटल नवाचार इंटेलिजेंट सेंसिंग, रियल-टाइम अलर्ट और स्वायत्त वाहन नियंत्रण के माध्यम से सक्रिय जोखिम में कमी लाता है। हमें इस अनुकूलनीय, स्केलेबल समाधान को लागू करने में हिन्दुस्तान जिं़क के साथ साझेदारी करने पर गर्व है जो कर्मियों की सुरक्षा करता है और परिचालन मजबूती को बढ़ाता है। साथ मिलकर, हम सुरक्षित, अधिक कुशल भूमिगत माइनिंग परिचालन के लिए वैश्विक बेंचमार्क स्थापित कर रहे हैं।
यह पहल दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में सिंदेसर खुर्द माइन में 30 लो प्रोफाइल डंप ट्रकों पर सिस्टम की स्थापना, अंशांकन, व्यापक ऑपरेटर प्रशिक्षण और निरंतर रखरखाव शामिल है। दूसरा चरण राजस्थान के भूमिगत संचालन में कंपनी-व्यापी सुरक्षा प्रोटोकॉल को एकीकृत करते हुए, हिन्दुस्तान जिं़क के वाहनों में कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम के कार्यान्वयन का विस्तार करेगा। यह पहल हिंदुस्तान जिंक के मजबूत ईएसजी प्रमाण-पत्रों पर आधारित है। एस एंड पी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2024 द्वारा हिन्दुस्तान जिं़क को लगातार दूसरे वर्ष मेटल और माइनिंग क्षेत्र में दुनिया की सबसे सस्टेनेबल कंपनी के रूप में स्थान दिया गया है। 2025 में, यह प्रतिष्ठित इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी भी बन गई। मेटल और माइनिंग उद्योग में पांच दशकों से अधिक की विशेषज्ञता के साथ, हिन्दुस्तान जिं़क ऑटोमेशन, रिमोट संचालन और सटीक निगरानी जैसे उन्नत समाधानों को एकीकृत करना जारी रखता है। एपिरोक के साथ यह सहयोग सुरक्षित, स्मार्ट और सस्टेनेबल माइनिंग वातावरण बनाने की दिशा में इसकी यात्रा को और मजबूत करता है।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: digital mining epirock partership with hind zincFeaturedHindustan Zinc Partners with Epiroc to Advance Digital Security Technology in Miningudaipur hind zinc and epirock partnershipहिन्दुस्तान जिंक की माइनिंग में डिजिटल सुरक्षा तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एपिरोक के साथ साझेदारी
Share30Tweet19Send
Previous Post

पेसिफिक में Keep Your Mind Happy and Healthy पर संगोष्ठी एवं पोस्टर स्पर्धा

Next Post

मेटल उत्पादन के साथ हिन्दुस्तान जिंक खेलों को बढ़ावा देने में भी अग्रणी

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

by admin
April 19, 2026
0
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनेउदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर...

Read more

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

by admin
April 19, 2026
0
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूमउदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित...

Read more
Next Post
मेटल उत्पादन के साथ हिन्दुस्तान जिंक खेलों को बढ़ावा देने में भी अग्रणी

मेटल उत्पादन के साथ हिन्दुस्तान जिंक खेलों को बढ़ावा देने में भी अग्रणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

April 19, 2026
राज्य के 20 हजार घरों में बनेंगे शौचालय

डीएवी एचजेएल सीनियर सेकेंडरी जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

April 18, 2026
पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

April 17, 2026

प्रायोजित स्‍थान

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul   Sep »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?