Header Banner

पेसिफिक क्रीड़ा मंडल के वार्षिक खेल कैलेंडर का विमोचन

BY — September 3, 2026

उदयपुर। पैसिफिक विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली अंतरमहाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के वार्षिक खेल कैलेंडर का आज विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के चेयरमैन प्रो. हेमंत कोठारी, असिस्टेंट चेयरमैन डॉ. हेमंत पंड्या एवं सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह चुंडावत ने संयुक्त रूप से खेल कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर पैसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कपिलेश तिवारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली कुल 43 खेल प्रतियोगिताओं के पोस्टर एवं वार्षिक खेल कैलेंडर का विमोचन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पैसिफिक विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इन अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के सचिव ने कहा कि पैसिफिक विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेहतर खेल मंच, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगितात्मक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
चेयरमैन ने बताया कि गत वर्ष भी पैसिफिक विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए। वहीं, एक खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पदक जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों से विश्वविद्यालय में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह एवं उत्कृष्ट खेल संस्कृति को नई पहचान मिली है।
असिटेंट चेयरमैन ने बताया कि विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल द्वारा सत्र 2026-27 में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को खेलों से जोड़ने, प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देने तथा उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सचिव विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता-2026-27 में पैसिफिक विश्वविद्यालय के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए आगामी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.