Header Banner

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव 12 से

BY — May 9, 2012

उदयपुर। आलोक संस्थान तथा शिव-पार्वती सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 12 मई से 18 मई तक आलोक संस्थान सभागार में होगा। शिव पार्वती सेवा समिति की अध्यक्ष सरला गुप्ता ने बताया कि श्री धाम वृंदावन के बालयोगी ईश्वरचंद महाराज कथा वाचन करेंगे।

12 मई से होने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक भागवत कथा का वाचन होगा। बाल येागी ईश्वरचंद महाराज ने बताया कि 12 मई को सुबह 9 बजे धूमधाम से कलश यात्रा निकाली जायेगी जो हिरणमगरी सेक्टर 11, 12, 13, 14 से गूजरेगी। प्रतिदिन झांकियां सजाई जायेगी। बैठक में राजेन्द्र बंसल, कमलेन्द्र सिंह पंवार, राजकुमार खण्डेलवाल, घनश्यामसिंह भीण्डर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply