Header Banner

अग्रणी कम्पनियों ने रुचि दिखाई एग्रीबिजनेस विद्यार्थियों में

BY — May 16, 2012
उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्यौगिकी विश्‍वविद्यालय के संगठक राजस्थान कृषि महाविद्यालय में संचालित एमबीए एग्रीबिजनेस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का प्लेसमेन्ट तथा समर ट्रेनिंग के लिये कैम्पस इन्टरव्यू से नामी निजी कम्पनियों एवं पब्लिक सेक्टर बैंक में चयन हुआ है।महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस. आर. मालू के अनुसार बैच 2010-12 के 18 विद्यार्थियों में से सात विद्यार्थी देश की विख्यात कृषि व्यवसाय आधारित कम्पनियों तथा राष्ट्रीयकृत बैंक मे चयनित हो चुके हैं। इनका वेतन पैकेज 3 से 5 लाख के बीच है। इन कम्पनियों में बैंक ऑफ इण्डिया, रिलायंस ग्रुप ऑफ कम्पनीज, सुमेतोमो केमिकल्स लिमिटेड, पायाजिनम लिमिटेड तथा एनजीओ एक्‍शन फॉर फूड प्रोडक्‍शन आदि मुख्य हैं। इसी प्रकार समर ट्रेनिंग हेतु विद्यार्थी अच्छे स्टाइफण्ड के साथ विभिन्न प्रसिद्ध कम्पनियों जैसे चम्बल फर्टिलाइजर एवं केमिकल्स, नुजीविदु सीडस् लिमिटेड तथा सुमितोमो केमिकल्स इत्यादि मे चयन के पश्चात ट्रेनिंग की शुरुआत कर चुके हैं। एग्रीबिजनेस मैनेजमेन्ट के नोडल आफिसर डॉ. डी. सी. पंत ने बताया कि विद्यार्थियों के प्लेसमेन्ट की प्रक्रिया जारी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply