Header Banner

बाल शातिरों की धूम, पहले दिन दो उलटफेर

BY — May 25, 2012

जिलास्तरीय ओपन आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आगाज

उदयपुर। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में जिला स्तरीय ओपन अण्डर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 बालक—बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का आगाज श्रमजीवी महाविद्यालय में हुआ। पहले चक्र में बाल शातिर वंदन लोढ़ा ने उनसे कई ऊपर अनुभवी खिलाड़ी चयन दूरेजा को हराकर व सार्थक जैन ने फीडे रेटेड खिलाड़ी प्रियांशु वया के साथ ड्रॉ कर प्रतियोगिता के पहले दिन उलटफेर किये।

आयोजन सचिव व प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 7 वर्गो में कुल 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है जिसमें से 11 अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी है। आयोजन प्रमुख डॉ. दिलीपसिंह चौहान ने बताया कि इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन गुजरात के राष्ट्रीय निर्णायक अभिजित सूर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 7 चक्रो में होगी। जिसमें हर वर्ग में तीन स्थान पर रहे शातिरों को पुरस्कार व प्रमाण—पत्र व शेष सभी शातिरों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण—पत्र प्रदान किये जायेंगे। प्रतियोगिता में आकर्षण का केन्द्र छह वर्षीय शातिर प्रीत सुराणा है। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रिषी सालवी के अनुसार 2 चक्रो के पश्चात् परिणाम इस प्रकार रहे—
2 अंक पर शोभित कपूर, हर्षित शर्मा, शुभानी कपूर, मंथन चित्तोड़ा, यश माहेश्वरी, ध्रुव चौधरी
1.5 अंक पर शैफाली जैन, निखिल यादव, प्रियांशु वया, सार्थक जैन
1 अंक पर धु्रव दक, ध्रुव कालानी, स्वयं भार्गव अदिति भारद्वाज, हर्ष जैन, राहुल शर्मा, यश जैन, वंदन लोढ़ा, ओस्टीन जार्ज, कुलदीप चौटरानी, अक्षत जैन, पल्लव चौधरी, प्रभव माहेश्वरी, भव्य पंड्या, चयन दुरेजा, शुभम शुक्ला, हिरांश देवपुरा, कपिल गर्ग सहित शातिर इन अंको के साथ बढ़त बनाये हुए है। प्रतियोगिता का अगला चक्र सुबह 8 बजे खेला जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply