Header Banner

अभी थमी नहीं है श्रेय लेने की होड़

BY — August 4, 2011

उदयपुर.देवास योजना का श्रेय लेने कि होड अभी थमी नहीं है. कल कांग्रेस कि शहर जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करके देवास योजना का दूसरा चरण पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया था तो शुक्रवार को कटारिया के उदयपुर पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य संगठनों की ओर से स्वागत किया जायेगा. आश्चर्य इस बात का है की सहकारी बैंकों के चुनाव में पार्टी के जो पूर्व प्रवक्ता कटारिया विरोधी खेमे में दौड लगा रहे थे, वे ही कल कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्रकार वार्ता के बाद मीडिया के लोगों से बात करते हुए कटारिया का समर्थन कर रहे थे. आम जनों में चर्चा है की आखिर यह पूर्व प्रवक्ता हैं किसकी ओर? कटारिया के मौन समर्थन में या जैन के समर्थन में.

कटारिया आज देवास जायेंगे : शहर विधायक एवं पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया शुक्रवार सुबह यहाँ पहुंचेंगे. वे सुबह ८ बजे सर्वऋतू विलास स्थित लोक देवता सगस जी बावजी के दर्शन करेंगे. यहाँ पार्टी जनों व् अन्य संगठनों कि और से कटारिया का देवास योजना पूर्ण होने पर स्वागत किया जायेगा. इसके बाद कटारिया देवास सुरंग का अवलोकन करने जायेंगे.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply