Header Banner

सगसजी का जन्मोत्सव कल

BY — August 4, 2011

उदयपुर.लोकदेवता सगसजी का जन्मोत्सव शुक्रवार को शहर के कई स्थानकों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी को लेकर गुरुवार शाम से शनिवार तक विविध कार्यक्रम होंगे। ऐसे में सगसजी स्थानकों पर श्रद्धालुओं की खासी रेलमपेल रहेगी। जहां श्रद्धालु दर्शन के साथ ही पूजा, अर्चना, महाआरती व भजन कीर्तनों में भाग लेंगे। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आकर्षक सजावट की गई है। तीन दिवसीय जन्मोत्सव के तहत गुरुवार दोपहर 2 बजे महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। रात 9 बजे बाद सगसजी का विशेष श्रंगार किया जाएगा। शुक्रवार सुबह 7 बजे से शनिवार देर रात तक दर्शनार्थियों की आवाजाही रहेगी। शहर में गणेश घाटी, जोग पोल, कंवरपदा, गुलाब बाग आदि स्थानको  पर भी पूजा की जायेगी.

 

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply