Header Banner

पीछोला में चली नावें

BY — August 7, 2011

उदयपुर. शहर की विश्व प्रसिद्ध पीछोला झील में रविवार को आखिरकार बोटिंग शुरू हो गयी. काफी समय से यहाँ नाव संचालन अटका हुआ था. विधायक गुलाब चंद कटारिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया. कुछ दिन पूर्व ही फ़तेह सागर में बोटिंग शुरू हुई थी. बोटिंग के संचालक ठेकेदार सुनील अग्रवाल ने बताया की फिलहाल पीछोला में ४ मोटर बोट उतारी गयी है. इनमें दो मोटर बोट ३०-३० तथा दो मोटर बोट १०-१० सवारी की है. अगले १५ दिन में ३-४ बोट और लायी जायेगी. इसके लिए जेटी गणगौर घाट और पीछोला की पाल दोनों और लगाई गयी है.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply