Header Banner

हॉस्पिटल से एक करोड चोरी

BY — August 7, 2011

उदयपुर. शहर के निकट एकलिंगपुरा स्थित निजी चिकित्सालय गीतांजली हॉस्पिटल से शनिवार देर रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक करोड रुपये से अधिक की राशि चुरा ली. बताया गया की गत रात्रि चिकित्सालय का प्रशासनिक स्टाफ करीब ११ बजे ताले लगाकर निकला था. कल ही एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया किया अंतिम तिथि थी. रविवार सुबह जब सुरक्षा गार्ड्स ने देखा तो कमरे पर ताला नहीं लगा था. पूरे मामले में आश्चर्य जनक यह रहा कि कमरे के ताले टूटे हुए नहीं थे बल्कि ताले खोले गए थे. बताया गया कि घटना में करीब एक करोड़ से अधिक की राशि गयी है. इतनी बड़ी चोरी की सुचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक गोविन्द गुप्ता, पुलिस अधीक्षक आलोक वशिष्ठ सहित कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. जानकारों का मानना है की चोरी में अंदर के ही किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply