
उदयपुर. महिलाएं अब सजग हो गई है. परिवार, समाज और खुद के प्रति. इसका उदाहरण है शनिवार को होने वाले फेशन शो का जिसमें घर की चारदीवारी से बाहर निकल कर गृहिणियां रेम्प पर कैटवाक करेंगी. कार्यक्रम का आयोजन बिग एफएम की ओर से किया जा रहा है. हालांकि कार्यक्रम की तैयारियां एक माह से कई राऊंड में हुई है लेकिन शनिवार को सुखाड़िया रंगमंच पर इसका ग्रांड फिनाले है. कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि शाम छह बजे कार्यक्रम शुरू हो जायेगा. महिलाओं को एक मंच प्रदान किया गया है ताकि वे अपने प्रतिभा दिखा सकें. कार्यक्रम के ऑनलाईन सपोर्टर हाय उदयपुर.कॉम हैं.
You must be logged in to post a comment.
hello, gud news