मार्ग की पहली वर्षगाँठ पर कई आयोजन

BY — September 3, 2011
केक काटते हुए हेड गोयल.
ग्राहक को केक खिलाते गोयल.

एक वर्ष में दिया १०% रिटर्न

उदयपुर. मार्ग एसेसमेंट ग्रुप की ओर से शनिवार को अपनी पहली वर्षगाँठ पर अपने ग्राहकों के लिए गेम्स सहित कई आयोजन किये गए. संस्था के संस्थापक मनीष गोयल ने बताया कि इस अवसर पर हमारे ग्राहकों के साथ, सहकर्मी और स्टाफ मेम्बर्स ने भी हिस्सा लिया. गोयल ने गत वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया कि स्टॉक मार्केट के काफी उतार-चढाव के बावजूद ग्रुप के फंड मार्ग केपिटल ग्रोथ ने छह महीने में दस प्रतिशत रिटर्न दिया है. साथ ही उनके स्टॉक मार्केट में लर्निंग एंड अर्निंग का प्लेट फॉर्म देने में भी सफल रहे हैं. ग्रुप के फ्यूचर प्लान्स के बारे में मार्केटिंग हेड नीलकमल अग्रवाल ने बताया कि अब ग्रुप के विस्तार की श्रृंखला में सहेलियों के बाडी में ब्रांच ऑफिस खोला गया है. शीघ्र ही अन्य स्थानों पर भी ऑफिस खोले जायेंगे. अंत में सभी सहकर्मियों, स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए केक भी काटा गया.

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *