भगोरा को जेल भेजने के विरोध में धरना

BY — September 7, 2011

अतिरिक्त जिला कलक्टर को ग्यापन देते भाजपा पदाधिकारी.

उदयपुर. भाजपा के पूर्व सांसद महावीर भगोरा को संसद में वोट के बदले नोट कांड में जेल भेजने को लेकर उदयपुर भाजपा शहर, देहात जिला, जनजाति मोर्चा की ओर से कलक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया. हालांकि धरना स्थल पर बहुत अधिक कार्यकर्ता एकत्र नहीं हो पाए. इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, रोशनलाल जैन, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, किरण जैन सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे. कार्यकर्ताओं की संख्या कम होने का कारण शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया का नहीं आना भी बताया गया. उधर दिल्ली में बम विस्फोट की निंदा करते हुए देहात नानालाल अहारी, जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल भानावत, गुनवंत सिंह झाला. शांतिलाल चपलोत आदि ने अफजल गुरु को तुरंत फांसी देने की मांग की.

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *