Header Banner

अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा

BY — November 1, 2011

–    २० लाख रुपये कीमत की है शराब

जब्त शराब का ट्रक और साथ में खड़े पुलिस के अधिकारी व जवान.

udaipur शहर की प्रताप नगर पुलिस ने मंगलवार तडके हरियाणा निर्मित अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा. ट्रक में करीब ५०० कर्टन थे. जब्त शराब की कीमत करीब २० लाख रुपये बताई गई है. थानाधिकारी सतीश मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कानपुर की ओर से शराब से भरा ट्रक पुरोहितों की मादडी होता हुआ हाईवे पर गुजरात की ओर जायेगा. इस पर मादडी में टीम ने नाकाबंदी कर दी. काफी देर इंतज़ार के बाद कानपुर की ओर से ट्रक आता दिखाई दिया. चालक ने पुलिस को देख कर पहले ही ट्रक रोक लिया ओर फरार हो गया. आरोपी अँधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. तलाशी में पुलिस को अवैध शराब के कर्टन मिले. ट्रक में किसी प्रकार के कागजात नहीं मिले. ट्रक के नंबर के आधार पर पुलिस तलाश कर रही है.
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply