Header Banner

महाकाल के महन्त का देवलोकगमन

BY — November 1, 2011

udaipur. प्राचीन सिद्वपीठ महाकालेश्वर मंदिर के महन्त नारायण नाथ का देवलोकगमन मंगलवार मध्यान्ह 11.40 बजे 95 वर्ष की अवस्था में देवलोकगमन हो गया है.
महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट की विज्ञप्ति के अनुसार महन्तजी ने मध्यान्ह में 11.40 पर अंतिम सांस ली। जैस—जैसे महन्तजी के देवलोकगमन की सुचना शिव भक्तों को लगनी शुरू हुई, शिव भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया.

महन्तजी का जन्म सीसारमा ग्राम में हुआ था. उनके पिता पेमाजी तथा माताजी डालीबाई प्रजापत थी। पेमाजी तीन पुत्र क्रमश: नानालाल, होपारीलाल, नारायणनाथ थे। पेमा जी के सबसे छोटे पुत्र नारायणनाथ 18 वर्ष की अल्पायु में मेतीलाल जी के सम्पर्क में आये तभी से उनमें शिवत्व का वैराग्य भाव जाग उठा व वह गृह परिवार का त्याग कर महाकाल की सेवा में समर्पित हो गये.
महन्तजी की डोल यात्रा सुबह १० बजे महाकालेश्वर मंदिर से निकली जायेगी. ११ से १२.३० बजे के मध्य समाधि संस्कार किया जायेगा.
udaipurnews

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply