रणजी कप 3 नवंबर से उदयपुर में

BY — October 31, 2011

राजस्थान-कर्नाटक के बीच मैच में कई सितारे भाग लेंगे

hrishikesh kanitkar
ashok menaria
hrishikesh kanitkar

udaipur. लेकसिटी में ३ नवंबर से शुरू होने वाले रणजी कप में भारतीय क्रिकेट टीम के कई नामचीन खिलाड़ी भाग लेंगे. यहाँ राजस्थान और कर्नाटक के बीच फील्ड क्लब पर होने वाले मैच में कर्नाटक की ओर रोबिन उथप्पा, विनय कुमार, एस. अरविन्द, अभिनव, मिथुन आदि शिरकत करेंगे वहीं राजस्थान से आकाश चोपड़ा, कप्तान ऋषिकेश कानिटकर, आर. परीदा, स्थानीय सितारे अशोक मेनारिया, पंकज सिंह आदि खिलाडियों का प्रदर्शन देखने लोगों का जमावड़ा लगेगा. उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि एक नवंबर को दोनों टीमें उदयपुर पहुँच जायेंगी. मैच रेफरी दिल्ली के मनु नैयर होंगे. फील्ड क्लब मैदान पर पैवेलियन निर्माण कराया जा रहा है. चार दिवसीय मैच के लिए मुंबई के संजय हजारे ओर उमेश यादव को अम्पायर बनाया गया है.
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *