राजस्थान के सामने विशाल लक्ष्य

BY — November 4, 2011

कानिटकर सस्ते में निपटे

कर्नाटक के बिन्नी की विस्फोटक पारी से दर्शक खुश

राजस्थान के 2 विकेट पर 49 रन

दोहरा शतक बनाने के बाद अभिवादन करते पवन.

 

उदयपुर. रणजी ट्राफी के तहत उदयपुर के फील्ड क्लब मैदान पर राजस्थान और कर्नाटक के बीच हो रहे मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक राजस्थान ने 2 विकेट खोकर 49 रन बना लिए. राजस्थान के कप्तान ऋषिकेश कानिटकर और वैभव देशपांडे सस्ते में ही आउट हो गए. विनीत सक्सेना 19 और अशोक मेनारिया 7 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. कर्नाटक की पारी में स्टुअर्ट बिन्नी की १५१ रन की विस्फोटक पारी से मैच देखने आये दर्शकों में उत्साह का माहौल रहा. उन्होंने १४१ गेंदों में २३ चौक्के और ३ छक्कों की मदद से १५१ रन बनाये. उन्होंने पवन के साथ मिलकर २३७ रन की साझेदारी की.
इससे पूर्व कर्नाटक ने अपनी स्थिति मज़बूत कर 6 विकेट पर 623 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी. कर्नाटक ने अपने कल के 273/3 के स्कोर से आगे खेलते हुए 623 रन बनाकर राजस्थान के सामने विशालकाय स्कोर खड़ा कर दिया. राजस्थान के गेंदबाजों को छकाते हुए के. बी. पवन ने अपना दोहरा शतक जड़कर 250 रन बनाये. पवन का यह फील्ड क्लब पर रणजी में खुद का यह सर्वाधिक स्कोर है.

udaipur news

udaipurnews

ranji trophy

गेंद को कट करने के बाद देखते स्टुअर्ट बिन्नी.
Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *