Header Banner

सगसजी को धराया अन्नकूट का भोग

BY — November 4, 2011
सगसजी को धराए गए विभिन्न पकवान.

udaipur. सर्वऋतु विलास स्थित सगस जी बावजी स्थानक पर अन्नकूट महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया. इस अवसर पर सगसजी का भव्य श्रृंगार किया गया. श्रृंगार में स्वर्ण वरक, रजत डंक, मोठड़ा, इमली चन्द्रमा, रत्न जडित कंठला, छत्र, चंवर, तलवार, ढाल आदि धारण कराये गए. बावजी को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग अर्पित कराया गया. अन्नकूट के दर्शन दोपहर २ बजे से शुरू हुए. प्रसाद वितरण शनिवार और रविवार को होगा.
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply