Header Banner

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध के विरुद्ध जनजागरण के लिए 8 दिसम्बर को पेसिफिक में होगा आयोजन

BY — November 24, 2026

एनपीडब्ल्यू 2026 स्वस्थ भारत काम्बेटिंग एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस पोस्टर का विमोचन
उदयपुर। विश्व फार्मासिस्ट डे एवं नेशनल लेवल फार्मेसी सप्ताह 2026 के अवसर पर स्वस्थ भारत काम्बेटिंग एंटीमा इकोबियल रेसिस्टेंस को लेकर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एंटीबायोटिक दवाओं के तर्कसंगत उपयोग, स्व-चिकित्सा से बचाव, संक्रमण नियंत्रण तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाहेर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. हेमंत कोठारी उपस्थित रहे। इस अवसर डीन फैकल्टी ऑफ फार्मेसी डॉ. पी. के. चौधरी, एनपीडब्ल्यू के नोडल अधिकारी डॉ. जयेश द्विवेदी तथा कॉर्डिनेटर डॉ. दिनेश कुमार अग्रवाल ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न फार्मेसी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे। पाहेर यूनिवर्सिटी में यह कार्यक्रम 8 दिसम्बर को आयोजित होगा जिसमें पीसीआई प्रेसिडेंट व अन्य कॉन्सिल मेम्बर्स सहित लगभग 1,200 से 1,500 प्रतिभागी उपस्थित रहेंगे।

पोस्टर विमोचन के दौरान बताया गया कि एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है, जिसमें सूक्ष्मजीव दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं और संक्रमणों का इलाज कठिन हो जाता है। एंटीबायोटिक्स का अनावश्यक या गलत उपयोग, बिना परामर्श दवा लेना, अधूरा कोर्स छोड़ना तथा संक्रमण रोकथाम में कमी इस समस्या को बढ़ाती है।

पाहेर विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट डॉ. हेमंत कोठारी ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और उनकी भूमिका केवल दवा वितरण तक सीमित नहीं है। वे रोगियों को सही दवा, सही खुराक तथा जिम्मेदार एंटीबायोटिक उपयोग के बारे में जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतियोगिताओं में पोस्टर प्रस्तुति, साइटून्स, फार्मा क्विज, लीफलेट निर्माण, नुक्कड़ नाटक तथा रील निर्माण जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल स्टीवर्डशिप, टीकाकरण, हाथ की स्वच्छता, संक्रमण रोकथाम तथा ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण पर जागरूकता दी जाएगी।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एंटीबायोटिक्स का उपयोग केवल योग्य स्वास्थ्य पेशेवर की सलाह पर करें, निर्धारित कोर्स पूरा करें, दवाएँ दूसरों को साझा न करें और स्वच्छता का पालन करें। यही जिम्मेदार व्यवहार एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध से बचाव तथा स्वस्थ भारत निर्माण की दिशा में अहम कदम होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.