Header Banner

चेतक और उदयपुर-इंदौर रेल सेवा अब प्रतिदिन

BY — November 11, 2011

उदयपुर. रेलवे ने udaipur से चलने वाली चेतक एक्सप्रेस और उदयपुर से इंदौर सेवा को प्रतिदिन करने की घोषणा की है. फिलहाल चेतक एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन और उदयपुर-इंदौर सप्ताह में तीन दिन संचालित हो रही है.
उल्लेखनीय है कि रेल रेल 2011-12 में उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल की घोषित 2 गाडियों के फेरों में विस्तार करना प्रस्तावित था. इसकी घोषणा रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में की.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री ललित बोहरा के अनुसार गाडी संख्या 12982/12981 उदयपुर—दिल्ली सराय रोहिल्ला—उदयपुर चेतक एक्सप्रेस और गाडी संख्या 19657/19658, उदयपुर—इन्दौर—उदयपुर एक्सप्रेस दोनों को प्रतिदिन संचालित किया जायेगा. चेतक 12 नवंबर से प्रतिदिन शुरू होगी जबकि इंदौर की रेल उदयपुर से 13 नवंबर एवं इन्दौर से 14 नवंबर से प्रतिदिन संचालित होगी.
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply