Header Banner

गंदगी डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

BY — November 11, 2011
कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी को मास्क मंगवाने को कहते उपसभापति शेखावत.

udaipur. झीलें भरे अभी बहुत समय नहीं बीता और नगर परिषद को इसकी सफाई कराने के लिए अत्यधिक कर्मचारी लगाने पड़े. उपसभापति महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि झील में मिले प्लास्टिक के कट्टों में जानवरों के अवशेष मिले हैं. ऐसा पहली बार हुआ है. उन्होंने परिषद के कमिश्नर दिनेश कोठारी से बात करके झील में ऐसी गंदगी डालने वाले अज्ञात समाज कंटकों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने को कहा. उन्होंने बताया कि गंदगी, पोलिथीन, कूड़ा-करकट, जलकुम्भी, जलीय वनस्पति आदि निकालते समय इतनी जबरदस्त बदबू आ रही थी कि पास खड़े रहना भी दूभर था.

स्वरुप सागर झील की सफाई करते कर्मचारी.

उन्होने कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र सैनी से कर्मचारियों के लिए मास्क मंगवाने को कहा. सैनी ने बताया कि यह चौथी बार झील की सफाई की गई है. अभी शनिवार को भी झील की सफाई करवाई जायेगी.
शुक्रवार को स्वरुपसागर झील पर परिषद की ओर से लगाये गए कर्मचारियों ने सफाई तो कर दी लेकिन यह कब तक रह पाएगी, यह यक्ष प्रश्न सामने खडा है?

udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply