Header Banner

मधुमेह एंव मोटापे से बचाव को लेकर रैली

BY — November 11, 2011

रोटरी उदयपुर व हिजिंलि का संयुक्त आयोजन

रैली में शामिल रोटरी क्लब के सदस्य.

उदयपुर. मधुमेह और मोटापे की बीमारी की की रोकथाम को लेकर रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर एवं वेदांता ग्रुप के हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के तत्वावधान में शुक्रवार को रैली निकाली गई। रैली दोपहर 12 बजे आर.एन.टी.मेडिकल कॉलेज से निकली जो शहर के मुख्य मार्गो कोर्ट चौराहा, देहलीगेट, बापूबाजार, अश्विनी बाजार होती हुई वापस महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय पहुंची।
मधुमेह एंव हार्मोन रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. सी. शर्मा ने बताया कि रैली के आरम्भ में मेवाड़ राजघराने के लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने मधुमेह की देखभाल के प्रतीक रूप में नीले रंग के गुब्बारे उड़ा कर रैली को रवाना किया। रैली में नर्सिंग स्टुडेन्ट्स सहित आलोक संस्थान के बच्चे, क्लब सदस्य सहित कई लोग मौजूद थे। इस दौरान लोगों को 5000 से अधिक पेम्फलेट बांटे गए जिनमें डायबिटीज की रोकथाम का संदेश देती तख्तियां लिए बच्चे ऊंटगाड़ी पर बैठे थे। रैली में जेल बैण्ड ने अपनी मधुर धुनों से राह चलते व्यक्ति का भी ध्यान आकर्षित किया तो ऊंटगाड़ी पर बच्चे बैठे पेम्फलेट बांट रहे थे। प्याजियो कम्पनी का भी रैली में योगदान रहा। रोटरी क्लब के तत्वावधान में डायबिटीज सप्ताह 8 नवंबर से मनाया जा रहा है.

रैली में शामिल नर्सिंग छात्र-छात्राएं

गुलाब बाग में नि:शुल्क जांच : रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष डॅा. निर्मल कुणावत ने बताया कि डायबिटीज वीक के तहत 12 नवंबर को गुलाबबाग में प्रात: 6 बजे कदम से कदम मिलाये, डायबिटीज दूर भगायें नामक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा साथ ही प्रात:कालीन भ्रमण पर आने वाली जनता तथा बच्चों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें डायबिटीज संबंधी पाठ्यसामग्री का वितरण किया जायेगा।

udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply