
udaipur . लापता एएनएम भंवरी देवी अपहरणकांड में लिप्त गहलोत सरकार के बर्खास्त मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी की सीडी टीवी चैनल पर चलने के बाद भाजयुमो और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद के सामने पानी बचाने के होर्डिंग पर लगे मदेरणा के फोटो पर कालिख पोत दी. हालांकि पुलिस जाब्ते ने काफी प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत ही दी.
उल्लेखनीय है कि चैनल पर चली सीडी में कथित तौर से मदेरणा और भंवरी देवी के अन्तरंग संबंधों को दिखाया गया था. सीडी प्रसारण के बाद राज्यव्यापी आंदोलन के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका मूंदड़ा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे.
यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की. अपने साथ काला रंग लेकर पहुंची मूंदड़ा ने डिब्बा खोल कर होर्डिंग पर फेंक दिया और फिर लकडियों पर ब्रश बाँध कर उससे मदेरणा के फोटो पर कालिख पोत दी. इस अवसर पर चंचल अग्रवाल, राजकुमारी गन्ना, मंजू माहेश्वरी, किरण तातेड, लव बागडी, मयंक कोठारी आदि मौजूद थे.
udaipur news
udaipurnews
You must be logged in to post a comment.
बुढ़ापे में किसी मुहजोर युवा और मह्त्वकंशी सुन्दरी से प्रेम की पींगे बढ़ाने का यही परिणाम है ..धन भी गया और धर्म भी ..महिपाल मदेरणा की दशा ऐसी हो गई है कि सभी दूर भाग रहे है ..