महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन अवार्ड समारोह 26 फरवरी को

BY — November 13, 2011

बढ़ाई नकद सम्मान राशि

सम्मान के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

udaipur. समाज सेवा, विज्ञान, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन उदयपुर ने 31 वें महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन वार्षिक अलंकरण सम्मान समारोह के लिए प्रविष्टियां 15 दिसंबर तक आमंत्रित की गई है। इसके तहत इस बार पुरस्कार के तहत दी जाने वाली नकद राशि भी बढ़ा दी गई है.
समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अवार्ड कर्नल जेम्स टॉड अवार्ड की नकद सम्मान राशि 51 हजार 1 रूपए से बढ़ाकर 1 लाख 11 हजार 1 रूपए कर दी गई है। राष्ट्रीय स्तर के हल्दीघाटी अलंकरण, हकीम खां सूर अलंकरण, पन्नाधाय अलंकरण के तहत दी जाने वाली नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए की राशि को बढ़ाकर 51 हजार 1 रूपए कर दी गई है।
राज्य स्तरीय सम्मान में महर्षि हारीत राशि अलंकरण, महाराणा कुंभा अलंकरण, महाराणा सज्जन सिंह अलंकरण, राणा पूंजा अलंकरण के तहत दी जाने वाली 5 हजार 1 रूपए की नकद सम्मान राशि को बढ़ाकर 25 हजार 1 रूपए, महाराणा मेवाड़ अलंकरण के तहत दी जाने वाली 12 हजार 1 रूपए की सम्मान राशि को बढ़ाकर 25 हजार 1 रूपए, डागर घराना अलंकरण के तहत दी जाने वाली 10 हजार 1 रूपए को बढ़ाकर 25 हजार 1 रूपए, विशेष अलंकरण के तहत दी जाने वाली 5 हजार 1 रूपए को बढ़ाकर 11 हजार 1 रूपए, विद्यार्थी सम्मान में भामाशाह अलंकरण के तहत दी जाने वाली 2 हजार 1 रूपए की नकद सम्मान राशि को बढ़ाकर 7 हजार 1 रूपए, महाराणा राज सिंह अलंकरण के तहत दी जाने वाली 1 हजार 1 रूपए की नकद सम्मान राशि को बढ़ाकर 5 हजार 1 रूपए तथा महाराणा फतहसिंह अलंकरण के तहत दी जाने वाली 751 रूपए की नकद सम्मान राशि को बढ़ाकर 2 हजार 501 रूपए कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुरस्कारों के लिए 2009-2010 एवं 2010-2011 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र फाउंडेशन की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र नि:शुल्क सिटी पैलेस उदयपुर के बड़ी पोल स्थित काउंटर से प्राप्त किए जा सकते हैं।

सम्मान की भूमिका

कर्नल जेम्स टॉड सम्मान : मेवाड़ तथा राजस्थान में मानवता की सार्वभौम सेवा को समर्पित विश्व बंधुत्व की आस्था से संपन्न विदेशी मनीषी को यह अंतर्राष्ट्रीय दिया जाता है।
हल्दीघाटी सम्मान : पत्रकारिता के माध्यम से समाज की स्थाई मूल्य की सेवा के लिए यह राष्ट्रीय अलंकरण प्रदान किया जाता है।
हकीम खां सूर सम्मान : यह सम्मान कौमी एकता, राष्ट्रीय अखण्डता, देशप्रेम एवं साम्प्रदायिक सदभाव की स्थायी सेवा हेतु यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाता है।
महाराणा उदयसिंह सम्मान : मानव कल्याण के लिए पर्यावरणीय समृद्धि एवं शाश्वत निर्माण में समर्पित कर्मनिष्ठा को यह राष्ट्रीय सम्मान दिया जाता है।
पन्नाधाय सम्मान : यह राष्ट्रीय सम्मान निर्धारित कत्र्तव्यों के दायरे से ऊपर उठकर प्राण जोखिम में डालकर औरों के प्राणों की रक्षा करने वाले व्यक्तित्व को प्रदान किया जाता है।
महर्षि हारीत राशि सम्मान : यह राज्य स्तर का सम्मान समाज में आध्यात्मिक जागरण और समाज को धर्म निष्ठा की दृष्टि से संपन्न करने हेतु सेवा कार्य संपन्न करने वाली प्रतिभा को प्रदान किया जाता है।
महाराणा मेवाड़ सम्मान : यह राज्य स्तर का सम्मान समाज में शैक्षिक चारित्रिक, नैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए स्थायी मूल्य की सेवाओं के लिए दिया जाता है।
महाराणा कुंभा सम्मान : यह राज्य स्तर का सम्मान साहित्यिक और ऐतिहासिक दृष्टि से समाज में जागृति लाने वाले व्यक्ति की स्थायी मूल्य की सेवा को दिया जाता है।
महाराणा सज्जन सिंह सम्मान : यह राज्य स्तर का सम्मान चित्रकारी, स्थापत्य कला एवं अन्य ललित कलाओं की स्थायी मूल्य की सेवा हेतु प्रदान किया जाता है.
डागर घराना सम्मान : यह राज्य स्तर का सम्मान राजस्थान में शास्त्रीय संगीत, भारतीय, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभा को यह सम्मान प्रदान किया जाता है।
राणा पूंजा सम्मान : यह राज्य स्तर का सम्मान मेवाड़ के आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य करने वाले को दिया जाता है।
अरावली सम्मान : यह राज्य स्तर का सम्मान खेलकूद के क्षेत्र में अर्जित विशिष्ट उपलब्धियों के लिए राज्य के खिलाडिय़ों को प्रदान किया जाता है।
इसके अलावा अन्य वार्षिक अलंकरनों में विशिष्ट सम्मान, भामाशाह सम्मान, महाराणा राज सिंह सम्मान तथा महाराणा फतह सिंह सम्मान शामिल हैं.
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *