Header Banner

युवा महोत्सव 5 दिसंबर से उदयपुर में

BY — November 13, 2011

सुविवि के पास मेजबानी

पश्चिम क्षेत्र से 35 विश्वविद्यालय भाग लेंगे

udaipur पश्चिम क्षेत्र विश्वविद्यालयीन युवा महोत्सव की मेजबानी यूजीसी ने इस बार सुखाडिया विश्वविद्यालय को सौंपी है. महोत्सव 5 से 9 दिसंबर तक उदयपुर में होगा जिसमें करीब 35 विश्व विद्यालय भाग लेंगे. इस बार सुखाडिया विश्वविद्यालय के लिए यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्यूंकि यह वर्ष सुखाडिया का स्वर्ण जयंती वर्ष है. छात्र कल्याण अधिष्ठाता (Dean of students welfare) डॉ. कैलाश सोडानी ने बताया कि इसके तहत 24 तरह की गतिविधियां होगी जिसमें म्यूजिक, फाइन आर्ट, डांस, लिटरेरी आदि शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए निर्णायक यूजीसी से आयेंगे. हालांकि इसकी घोषणा कुछ समय पूर्व यहाँ हुए कुलपति सम्मेलन के दौरान यूजीसी के प्रतिनिधियों ने कर दी थी.
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के आरम्भ में नेहरु युवा केन्द्र की और से भी राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी उदयपुर को ही मिली थी. इसको लेकर आयोजकों में एक बार फिर काफी उत्साह है.
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply