शकीरा उदयपुर पहुँची, आ सकते हैं रिकी मार्टिन भी!

BY — November 14, 2011

–    एसआईईआरटी में शकीरा मिलेंगी बालिकाओं से

ricky martin

udaipur. विश्व के नंबर वन शहर का खिताब प्राप्त लेकसिटी में मंगलवार की रात सचमुच का विश्व स्तरीय कार्यक्रम होगा. एक और जहाँ पॉप सिंगर शकीरा अपने जलवे बिखेरेंगी वहीं पॉप गायक रिकी मार्टिन भी झूमेंगे. इनके साथ बोलीवुड सितारे शहीद कपूर और प्रियंका चोपडा भी शिरकत करेंगे. उधर शकीरा सोमवार रात यहाँ एयर पोर्ट पर कड़ी सुरक्षा में पहुच गई. पहले इस कार्यक्रम में शाहरुख खां के आने की सम्भावना थी. आयोजन है रियल एस्टेट के बिजनेस टायकून के. पी. सिंह के जन्मदिन का. इसका सारा बंदोबस्त सिंह की पुत्री पिया देख रही हैं. कार्यक्रम में कुल 500 मेहमान आयेंगे. यह आयोजन 3 दिन से चल रहा है. पहले दिन 13 नवंबर को गुडगाँव में हुआ था.

एसआईईआरटी में मंगलवार शाम पॉप गायक शकीरा के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए रंग रोगन करते हुए.

यूनिसेफ की ब्रांड एम्बेसडर पॉप सिंगर शकीरा मंगलवार शाम एसआईईआरटी में बालिकाओं से मिलेंगी.वे ग्रामीण छात्राओं से अपने अनुभव बांटेगी और इसमें दुभाषिये का काम सुलगना राय करेंगी. इसी को लेकर सोमवार को एसआईईआरटी में काफी तैयारियां होती रही. दीवारों पर रंग-रोगन किया गया. उधर रिकी मार्टिन अपनी विश्व प्रसिद्द THE CUP OF LIFE का Ale Ale Ale, MARIA, SHAKE YOUR BON BON आदि गानों की प्रस्तुतियाँ देंगे. बताया गया कि यहाँ कार्यक्रम कवरेज के लिए ब्रिटिश मीडिया की टीम आ रही है.
अंतिम जानकारी मिलने तक शकीरा का प्लेन मुंबई से उड़ चुका था. वे रात तक उदयपुर पहुँच जाएँगी.
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *